फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव भैरवी में मकान से घरेलू सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 04 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-लोहारू रोड पर गांव भैरवी स्थित एक मकान से चोर रात के समय फ्रिज, इंवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर, सिलिंडर आदि घरेलू सामान चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बलकरा निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने दादरी-लोहारू रोड पर गांव भैरवी में मकान बना रखा है, जिसमें उसने अपने स्टोर का सामान रखा हुआ था। उसने बताया कि गत 27 फरवरी की रात को करीब 10 बजे उसके मकान से फ्रिज, इंवर्टर, बैटरी, पानी की मोटर, सिलिंडर, बिजली का चूल्हा, बर्तन, कैमरे व डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी हो गया। 28 फरवरी को उसने मकान पर जाकर देखा तो यह सामान गायब मिला। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन सामान का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद उसने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें