फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेड़ी सनवाल में मकान का एक तरफ का हिस्सा ढहा, परिवार के सदस्यों ने भागकर बचाई जान

Thu, 10 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के खेड़ी सनवाल गांव में ढहा मकान का एक हिस्सा व मौजूद परिवार के सदस्य और ग्रामीण। सं
विज्ञापन
फोटो 01
विज्ञापन

खेड़ी सनवाल गांव में ढहा मकान का एक भाग व मौजूद परिवार के सदस्य और ग्रामीण। संवाद
- मंगलवार रात को बारिश थमने के बाद हुआ हादसा, घर का सामान मलबे के नीचे दबने से परिवार को हुआ आर्थिक नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के खेड़ी सनवाल गांव में मंगलवार रात मकान का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य उस दौरान जाग रहे थे। उन्होंने बाहर भागकर जान बचाई। हालांकि, हादसे में घर का काफी सामान मलबे के नीचे दब गया। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
खेड़ी सनवाल निवासी भूप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान लाइट जली गई। इसके बाद बारिश थम गई। उस दौरान वह, पत्नी कृष्णा, बेटा सुरेंद्र व पुत्रवधू जाग रहे थे। उसी दौरान अचानक दूसरे कमरे में कुछ गिरने की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो एक कमरा ढहा मिला। इसके तुरंत बाद परिवार के सदस्य बाहर आंगन में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूप सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के आंगन में पहुंचते ही दूसरा कमरा ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि्र भूप सिंह के परिवार को इस हादसे में काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। रातभर परिवार मलबे के नीचे दबे सामान को बचाने की कवायद में जुटा रहा। सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर परिवार की मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें