फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक ने प्रवासी श्रमिक पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। होटल पर खाना खाने आए एक प्रवासी श्रमिक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। श्रमिक ने फायरिंग का आरोप होटल संचालक पर लगाया है और उसकी शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने गांव घसौला निवासी आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता उसके पड़ोस वाले होटल पर ही काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के अबोहर निवासी विष्णु ने बताया कि वह घसौला निवासी अनुज के पास बतौर वर्कर का काम करता है। बुधवार रात करीब दस बजे ढाका होटल पर खाना खा रहा था। उसी दौरान होटल मालिक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब वो वहां से भागने लगा तो होटल संचालक ने दो फायर किए। हालांकि उस दौरान विष्णु को गोली नहीं लगी।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही एएसआई सुरेंद्र दांगी मौके पर पहुंचे और उन्होंने होटल संचालक सुरेंद्र को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीए हुए था और उससे पुलिस ने एक रिवॉल्वर, दो खोल और 11 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, विष्णु की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें