फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोर्टल पर दर्ज करवाना होगा निजी अस्पताल का ब्योरा

Sun, 22 Sep 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष:
विज्ञापन



अस्पताल की लोकेशन, डिग्री, आधार कार्ड व अन्य विवरण दर्ज करवाने के मिले निर्देश, शहर में हैं 35 एमबीबीएस समेत 100 चिकित्सक



चिकित्सा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया कदम, आईएमए भी संतुष्ट
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। जो चिकित्सक अपना अस्पताल चला रहे हैं, उन्हें अब सरकार के पोर्टल पर अस्पताल की लोकेशन, डिग्री, आधार कार्ड व अन्य विवरण दर्ज करवाने होंगे। खासकर प्राइवेट चिकित्सा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। शहर में 35 एमबीबीएस और बाकी बीएएमस व अन्य हैं।
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार समय-समय पर प्राइवेट अस्पतालों में छापा भी मारा जाता है। सरकार ने अस्पताल संचालन के लिए मानक निर्धारित कर रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी काफी नियम बनाए गए हैंं। इनका अस्पताल संचालकों को पालन करना होता है। अस्पताल खोलने के लिए चिकित्सक को सभी मानकों पर खरा उतरना होता है, तभी सरकार की ओर से पंजीकरण किया जाता है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल संचालकों को सभी शर्तों व नियमों का पालन करना अनिवार्य है, तभी अस्पताल खोलने के लिए मान्यता दी जाती है। मान्यता के लिए निर्धारित योग्यता के अनुसार चिकित्सक की डिग्री का होना जरूरी होता है। अस्पताल में नर्स व अन्य स्टाफ भी डिप्लोमाधारक होने चाहिए।
पिछले काफी दिनों से चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवाज उठती आ रही है। इस पर सुप्रीम कोर्ट भी सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक आदेश जारी कर चुका है। केंद्र सरकार इस दिशा में काम भी कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने अब सभी चिकित्सकों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करवाने का निर्णय लिया है। संवाद

- फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश
इस पोर्टल पर चिकित्सक को डिग्री, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अस्पताल संचालित करता है तो लोकेशन भी दर्शानी होगी। सरकार के इस फैसले से चिकित्सक की डिग्री की प्रामाणिकता एवं वैधता का भी पता चल सकेगा। इससे काफी हद तक फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लग सकेगा। इससे झोलाछाप पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

वर्सन:
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सरकार के इस फैसले से खुश एवं सहमत है। सरकार का यह कदम सराहनीय है। जैसे ही पोर्टल के बारे में सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होगी, उसका पालन किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से काफी हद तक पारदर्शिता आएगी।

-डॉ. योगेंद्र देशवाल, जिला प्रधान, आईएमए


फोटो 05
शहर के लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें