प्रस्तावित लीड
- लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी तक पहुंचा खेतों का पानी, शहर के साथ लगते गांवों में भी बने विकट हालात
- लोगों के रोष जताने के बाद सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका देखने पहुंचे एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। झमाझम बारिश से खेत लबालब हैं। खेतों के पानी की निकासी शहर की तरफ की जा रही है। लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी के घरों तक पानी पहुंच चुका है। इससे खफा कॉलोनी के लोगों ने शनिवार शाम डीसी आवास के बाहर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम नवीन कुमार जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लेकर मौका देखने पहुंचे।
लोहारू रोड एकस्टेंशन कॉलोनी निवासी संतरा देवी, भतेरी, इंद्रावती, सुमन, जगवंती जांगड़ा, सुनीता, जगवंती देवी, अनीता, दीपिका, पिंकी, पूनम आदि ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से उनकी कॉलोनी में खेतों का पानी माइनर के जरिये छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की मात्रा लगातार बढ़ रही है। प्रशासन और विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने बताया कि उनके घरों की दीवारों तक पानी पहुंच चुका है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
अधिकारियों के उदासीन रवैये से खफा वार्डवासी शनिवार शाम करीब पांच बजे लामबंद हुए और गाड़ियों व दोपहिया वाहनों पर सवार होकर शाम 5:50 बजे डीसी आवास के बाहर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक लिया। इससे खफा लोगों ने गेट के बाहर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीएम नवीन कुमार समेत जनस्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी डीसी आवास पहुंचे और उन्होंने उपायुक्त से बात की।
- आश्वासन देने पर वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुए प्रदर्शनकारी
डीसी से बात करने के बाद एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समस्या का समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन, उन्होंने घर जाने से स्पष्ट इन्कार कर दिया। शर्मिला, सुमन, कीर्ति, बाला देवी, प्रेम देवी, सुशीला, राजबाला, संध्या, सुमन कुमारी, सावित्री, मुन्नी, मोनिका, ज्योति, मुकेश व सोनिका ने कहा कि समस्या का समाधान करवाने के बाद ही वे घर लौटेंगी।
- घरों को पहुंच रहा नुकसान, बीमारियां फैलने का खतरा
कॉलोनी निवासी रामकिशन, रमेश, प्रदीप, राकेश, सुरेश, कृष्ण, राजकुमार, भगत सिंह, संदीप फोगाट, रामफल, घनश्याम आदि ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों तक पानी पहुंच चुका है। इससे उनके मकानों को नुकसान पहुंचेगा। इतना ही नहीं, जलभराव होने से मच्छरों की समस्या भी बन गई है। इससे लोगों में बीमारियां फैलने की आशंकी बनी है।
- एसडीएम पहुंचे बीड़ भैरवी, माइनर का भी लिया जायजा
शाम करीब साढ़े छह बजे एसडीएम जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मौका देखने पहुंचे। एसडीएम ने पहले भैरवी माइनर का जायजा लिया। इसके बाद बीड़ भैरवी गांव पहुंचे। वहां भी ग्रामीणों ने उनके समक्ष पानी संबंधी समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि धान लगाने वाले किसान अब खेतों का पानी निकालकर गांव की तरफ निकासी कर रहे हैं। बीड़-भैरवी में एक मकान गिर गया, जबकि तीन में दरारें आ गईं। इसके बाद एसडीएम ने कलियाणा रोड माइनर का भी जायजा लिया।
वर्सन:
पाइपलाइन हम डलवा रहे हैं। यह काम पूरा होते ही पानी की निकासी शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि शनिवार रात तक पानी की निकासी शुरू हो जाएगी। हम एसडीएम के साथ मौका देखकर आए हैं।
-सोहनलाल जांगड़ा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो 38
डीसी आवास के बाहर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी। संवाद
फोटो 39
डीसी आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों से बात करते एसडीएम नवीन कुमार। संवाद
फोटो 40
लोहारू रोड एक्सटेंशन कॉलोनी तक पहुंचा पानी। संवाद
फोटो 41
भैरवी के समीप खेतों में भरा पानी। संवाद
फोटो 42
मौका देखने पहुंचे एसडीएम के समक्ष जलभराव संबंधी समस्या रखते बीड़ भैरवी के ग्रामीण। संवाद