फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय ओपन फुटबाल स्पर्धा में हॉप्स क्लब दिल्ली की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
दिल्ली की खिलाड़ी रिवर्स किक लगा कर गोल करने का प्रयास करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट में आयोजित लड़कियों की राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल स्पर्धा में हॉप्स क्लब दिल्ली की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में हॉप्स क्लब दिल्ली ने जागसी गोहाना की टीम को 3-0 के स्कोर से हराया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान जींद व चौथे स्थान पर सोनीपत की टीम रही। ग्रामीणों ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूली फुटबाल टीम के पूर्व चयनकर्ता एवं पीटीआई भगत सिंह व जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मुकाबला आर्य क्लब जींद व हॉप्स क्लब दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें हॉप्स क्लब दिल्ली ने आर्य क्लब जींद को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल जागसी गोहाना व सोनीपत के बीच खेला जिसमें गोहाना ने 6-0 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस प्रकार फाइनल मैच हॉप्स क्लब दिल्ली व जागसी गोहाना की टीमों के बीच खेला गया जिसमें हॉप्स क्लब दिल्ली ने गोहाना को 3-0 के स्कोर से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए जींद व सोनीपत के बीच मैच खेला गया जिसमें जींद ने 4-0 के स्कोर से जीत दर्ज की। सोनीपत को चौथा स्थान मिला। विजेताओं को ग्रामीणों ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम विजेता को 31 हजार, उपविजेता को 21 हजार, तीसरे स्थान पर रही टीम को 11 हजार व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपये नकद प्रदान किए गए। बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार हंसिका जींद व टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर का खिताब दिल्ली टीम की खिलाड़ी तनुजा को मिला।
रेफरी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बूढ़ों की 100 मीटर दौड़ में मौजीराम गुडाना ने प्रथम व पूर्ण ढाणी फौगाट दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 45 वर्ष से कम आर्य के लोगों की दौड़ में रणबीर मींढ़ा प्रथम व धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर रहा। पीटीआई भगत सिंह ने बताया कि रेफरी की भूमिका पूर्व फुटबाल खिलाड़ी जोगेंद्र सिंह, नीरज, भगत सिंह व संजय छोटे ने निभाई। कांग्रेस महिला प्रदेश महासचिव मनीषा सांगवान ने खिलाड़ियों को 18 ट्रैक शूट प्रदान किए।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान रामकरण, अमर सिंह, एचडी स्कूल निदेशक बलराज फौगाट, बनी सिंह, रणबीर सिंह, अजय, कटार सिंह, बल्लेराम,अशोक फौगाट, अश्विनी, नरेंद्र, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, रोहतास, नंबरदार कृष्ण, फूल कुमार, कालूराम, नंबरदार किला सिंह, रामकरण नंबरदार, ठाकुर सिंह, नंबरदार गजे सिंह, बलराज फौगाट, कालूराम, अशोक, विजय व संजय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें