संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हिसार आरटीए टीम ने शनिवार को बाढ़ड़ा क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। टीम ने पिचौपा क्रशर जोन सहित दूसरे स्थानों पर मुस्तैदी दिखाते हुए दस ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इन वाहन चालकों का करीब साढ़े पांच लाख रुपये के चालान किए गए हैं। इस कार्रवाई से दिनभर ओवरलोड माफिया में हड़कंप मचा रहा।
नवंबर व दिसंबर माह के दौरान चरखी दादरी में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप सिंह के समक्ष ओवरलोडिंग का मुद्दा दो बार उठा था। बैठक के बाद मंत्री ने चरखी दादरी उपायुक्त मनदीप कौर को ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उपायुक्त ने उसके बाद टास्क फोर्स बनाकर इस पर शिकंजा कसने की बात कही थी। दूसरी ओर सरकार ने छह जिलों के अधिकारियों को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की कमान सौंपी थी। चार जनवरी को ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए डीसी मनदीप कौर ने भी स्वत: संज्ञान लिया था। उन्होंने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा था जिसमें फरीदाबाद और नारनौल आरटीए पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। दरअसल, इन दोनों आरटीए की दादरी में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग ड्यूटी थी, लेकिन डीसी को निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारी ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करते नहीं मिले। इसके बाद शुक्रवार रात से हिसार आरटीए टीम ने चरखी दादरी जिले में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर मनजीत सांगवान की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड डंपर व ट्राॅला को पकड़कर इनके चालकों के चालान किए। टीम सदस्य जितेंद्र ने बताया कि उनकी टीम द्वारा शनिवार दोपहर तक 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया है। इनमें से तीन डंपर को बाढड़ा बस स्टैंड परिसर में खड़ा करवाया गया है। दो-तीन खराब होने के कारण जोन में ही हैं और बाकी को चरखी दादरी भेजा गया है।
अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
कष्ट निवारण समिति की बैठक में दो बार मुद्दा उठने के बाद अमर उजाला ने ओवरलोडिंग की स्थिति जांची थी। पांच जनवरी के संस्करण में अमर उजाला ने छह जिलों के अफसरों को कमान, ओवरलोड वाहन फिर भी बेलगाम नामक शीर्ष से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद से आरटीए विभाग हरकत में आया।
फोटो - 38
कस्बे के बस स्टैंड परिसर मे खड़े जब्त किए गए ओवरलोड वाहन। संवाद
महोदय जी, 5 जनवरी के संस्करण में प्रकाशित लीड खबर की पीडीएफ भी लगाने का कृपा करे