चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य उत्सव एवं सम्मान समारोह व पुस्तक लोकार्पण का आयोजन पांच अक्तूबर को किया जाएगा। आयोजन अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला के सहयोग से कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्ध आश्रम स्थित रामस्वरूप सभागार में होगा।
हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति की ओर से होने वाले कार्यक्रम का विषय वैश्विक भाषिक संदर्भ और अनुवाद रहेगा। इसमें देश-विदेश से 75 साहित्यकार सम्मानित होंगे। 10 नव प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन होगा। निर्मला साहित्यिक समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी निदेशक हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला करेंगे।
इसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. रवींद्र कुमार मेरठ, मुख्य वक्ता कुलपति प्रो. हरमहेंद्र सिंह बेदी अमृतसर होंगे। संवाद