फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल और शांत मन से हर प्राणी की करें मदद : साध्वी मुक्ताश्री

Sun, 14 Apr 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के जैन स्थानक में प्रवचन देतीं साध्वियां। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर स्थित जैन स्थानक में स्वामी महावीर जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ज्योति मुक्ताश्री, मंगलश्री, मणिश्री और मैत्रीश्री साध्वी जैन भक्तों को जीवन संबंधी ज्ञान दे रहीं हैं।
विज्ञापन

साध्वी ज्योति मुक्ताश्री ने कहा कि जैन शास्त्र उत्तरायण सूत्र के 11वें अध्याय में धन और ज्ञान बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं। जीवन बहते हुए पानी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा बना लो निर्मल और ज्ञानी के संग में रहकर संत बन जाओ और कुसंगत से असुरी प्रवृत्ति आ जाएगी। हर व्यक्ति आत्मा से महात्मा, महात्मा से परमात्मा बनता है। धर्म में संयम, सदाचार, निस्वार्थ भाव, परोपकार का समावेश ही अच्छे गुणों की निशानी है। हमेशा अपने हृदय को निर्मल रखकर सभी जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव जीना चाहता है, लेकिन वह आत्मा रूपी परमात्मा की कठपुतली है, इस बात को भूल जाता है। जन्म और मृत्यु संसार का शाश्वत नियम है। व्यक्ति को असहाय और पक्षियों की सच्ची सेवा कर परमात्मा से मिलन का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान डाॅ. हरि सिंह परिवार ने आयंबिल व्रत का लाभ लिया। एसएस जैन सभा के प्रधान इंद्र जैन और सचिव राजीव जैन ने बताया कि महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत 19 अप्रैल को नवकार महामंत्र अखंड जाप, 20 को एकासना दिवस और 21 को विभिन्न धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें