फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंधी-तूफान से जिले में भारी तबाही, 201 बिजली पोल गिरे, 450 पेड़ धराशायी

Thu, 30 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अलसुबह दादरी- बौंद मार्ग पर जेसीबी की सहायता से पेड़ हटाते हुए कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार रात और बुधवार अल सुबह आई तेज आंधी व तूफान ने भारी तबाही मचाई। आंधी से 201 बिजली के पोल और चार 100 केवीए के ट्रांसफार्मर गिर गए। जिले के पांच खंडों में करीब 450 पेड़ गिरने से 11 से अधिक मुख्य और संपर्क मार्ग घंटों तक बाधित रहे। आंधी इतनी तेज थी कि बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए 9 मीटर के 184 और 11 मीटर के 17 पोल धराशायी हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में तीन और अटेला कलां क्षेत्र में एक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर गिर गया। इसके कारण कई हिस्सों में घंटों तक बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल हटाए और बिजली आपूर्ति बहाल की। निगम अधिकारियों के अनुसार तेज आंधी के कारण हुए नुकसान का आंकलन करते हुए करीब 21.19 लाख रुपये का नुकसान सामने आया है।
आंधी के कारण करीब 450 पेड़ गिर गए जबकि कई पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर आ गिरीं। इससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 11 से ज्यादा रास्ते बाधित हो गए। वन विभाग की टीमों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाकर सड़कों पर यातायात सुचारू करवाई। अधिकारियों ने बताया कि पहले मुख्य मार्गों को खोला गया। इसके बाद अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


तेज आंधी के चलते इन खंडों में गिरे है पेड़
खंड का नाम गिरे पेड़ों की संख्या
सांजरवास खंड 170
दादरी वन क्षेत्र 80
झोझू खंड 70
कादमा 70
बाढड़ा 60

पेड़ गिरने से यह सड़कें रहीं बाधित
आंधी के चलते सड़कों के दोनों तरफ हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए गए पेड़ गिरने से कई घंटों तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग, दादरी लोहारू, दादरी कनीना, झोझू-मैहड़ा, झोझू-सतनाली, डोहका- मानकावास, जुई-सतनाली, बाढड़ा-झोझू, सौंफ कासनी- मिर्च, अचिना-ताल व भागवी अचीना, दादरी- बौंद रोड की सड़कें बंद रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वर्सन:
हमारे सभी खंडों के वन रक्षक, दरोगा व अधिकारी तुरंत प्रभाव से बाधित सड़कों पर पहुंच गए थे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को हटवाया गया जिससे बंद पड़ी सड़कों को वाहनों के आवागमन के चालू करवाया गया। इसके बाद टीमें संबंधित माइनरों पर पहुंचीं और पेड़ों को हटवाने का काम किया। - हेमंत पारिक, रेंज अधिकारी वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें