फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिनभर लू की मार, शाम होते-होते चली आंधी और छाए बादलों ने दी राहत

Wed, 24 May 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
तेज हवा के चलते आकाश में धूल के गुब्बार
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में दिनभरी चिलचिलाती धूप एवं लू की थपेड़ों से लोग परेशान रहे। तेज गर्मी की वजह से कूलर और एससी भी राहत नहीं दिला पाए। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए तथा आंधी चली। शाम होते-होते ठंडी हवाएं भी चली जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग की माने तो जून प्रथम सप्ताह तक मौसम परिवर्तन रहेगा। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी
विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में तीन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। जो कि मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सक्रिय रहेंगे। 23 मई से महीने के अंत और जून महीने के प्रथम सप्ताह तक प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही हैं। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों की आशंका बनी रहेगी।
तापमान में होगी गिरावट दर्ज
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 42.5 डिग्री तथा न्यूनतम 30.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों में बादलवाही होने, हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बुधवार से ही हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें