फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन रूपी नाव चलाने के लिए अपनी बुद्धि से लें निर्णय : स्वामी सच्चिदानंद

Tue, 28 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अटेला नया में आयोजित शिविर में हवन में आहुति अर्पित करते शिविरार्थी व स्वामी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। आर्यवीर दल की ओर से गांव अटेला नया के पंचायत घर में आयोजित व्यायाम प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन हवन किया गया। इसमें यजमान आयुष योग शिक्षिका सुमन सांगवान और ब्रह्मा आर्यवीर दल के जिला संचालक स्वामी सच्चिदानंद रहे। हवन में सुरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि जिस प्रकार समुद्र में नाव को चलाने के लिए नाविक होता है वैसे ही इस जीवन रूपी नाव को चलाने के लिए ईश्वर ने हमें बुद्धि दी है। हमें अपनी बुद्धि से सही व गलत का निर्णय कर जीवन रूपी नाव को आगे बढ़ाना चाहिए। किसी भी छोटे-बड़े कार्य को करने से पूर्व अगर हम बुद्धि का प्रयोग नहीं करेंगे तो जीवन लहरों के भरोसे चलने वाली नाव की तरह हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज युवा भौतिकता की चकाचौंध के कारण पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं। शराब, नशा व अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में आर्यवीर दल के योगासन प्राणायाम एवं चरित्र निर्माण शिविर युवकों को भारतीय संस्कारों से परिचित कराकर उन्हें भारतीय संस्कृति के दर्शन करा रहे हैं। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कृति रक्षा व समाज सेवा के विचार से सिंचित किया जाता है।
विज्ञापन

शिविर में हिमांशी, भविष्य, प्रयास, निष्ठा, इशिका, प्रीति, नवीन, जतिन, नितेश, रूपेश, रूपेंद्र, खुशी, वर्षा, मुस्कान, रामपति, रीना, मीना, निर्मला, मुन्नी, कलवाती, राशि, जिंदल, अवनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें