फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंदिर से 11 किलोग्राम वजनी घंटा, कलश और अन्य सामान चोरी

Tue, 28 May 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव सारंगपुर स्थित बालाजी मंदिर से चोर 11 किलोग्राम वजन घंटा, कलश और अन्य सामान चोरी कर ले गया। मंदिर का रख-रखाव करने वाले सारंगपुर निवासी रविंद्र ने इसकी शिकायत अटेला कलां चौकी में दी है। इसके आधार पर पुलिस ने डाब ढाणी निवासी रवि उर्फ मामनिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि गांव के छपार रोड पर बालाजी मंदिर है, जिसकी वह देखभाल करता है। कुछ दिनों से मंदिर में मरम्मत कार्य चल रहा है। रविवार को निर्माण कार्य बंद था। इसी कारण वह शाम छह मंदिर में देखभाल करने गया था। जब मंदिर में पहुंचा तो उसे 11 किलोग्राम वजन का घंटा, तीन छोटी घंटी, दो कलश और एक पीतल की प्लेट चोरी मिली। जब उसने आरोपी के बारे में जांच की तो डाब ढाणी निवासी रवि उर्फ मामनिया के सामान चोरी करके ले जाने की बात सामने आई। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें