फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा महिला टीम ने जीती राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी लीग, दादरी की अनुष्का भी चमकीं

विज्ञापन
स्पर्धा में ट्रॉफी और पदक के साथ खिलाड़ी अनुष्का।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मध्य-प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी लीग में हरियाणा महिला टीम विजेता बनी। जिले के गांव कालूवाला निवासी अनुष्का विजेता टीम का हिस्सा रहीं। अनुष्का ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर गांव के स्टेडियम पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कोच संदीप कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 16 से 20 नवंबर तक राष्ट्रीय स्कूली कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें सभी राज्यों की टीमों ने भाग लिया और अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरियाणा टीम में कालूवाला से अनुष्का ने भाग लिया और टीम के साथ अपनी भूमिका निभाई। वहां पर हरियाणा टीम का पांच टीमों के साथ मुकाबला हुआ, शुरुआती टीमों से जीत में एकतरफा रही।

वहीं, सेमीफाइनल राजस्थान टीम से हुआ। इसमें हरियाणा ने 40-20 के स्कोर से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला तमिलनाडु के साथ हुआ और इसमें जीत का स्कोर 36-35 रहा। अंत में हरियाणा की टीम विजेता बनी। अनुष्का गांव कालूवाला के नीरज चौधरी युवा खेल समिति स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। अब तक अनुष्का ने राज्य स्तर पर एक पदक हासिल किया था और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी पहली बार में ही कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें