फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सब जूनियर वर्ग में हरियाणा महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण तो पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विजेता टीम के साथ एसोससिएशन महासचिव कुलदीप दलाल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। झारखंड में आयोजित 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग लड़कियों की हरियाणा की कबड्डी टीम ने फाइनल में तमिलनाडु की टीम को 43-27 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सब जूनियर लड़कों की कबड्डी टीम ने बिहार की टीम को 49-47 के अंतर पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, एसोसिएशन उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, खजांची बलबीर पहल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलवान सिंह, सुरजीत नारवाल, कृष्ण गोदारा, राजेश फौगाट, कोच बलवान दहिया, आशीष चहल, बबलूखेड़ी सनवाल, अनिल राठी, सुखपाल, विरेंद्र फौगाट, अजीत फौगाट, भूमित सांगवान व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने विजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों, कोच प्रवीन, मैनेजर सुरेंद्र चहल कुंगड़, कोच रविंद्र कौर, मैनेजर ज्योति देवी को बधाई दी है।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार व महासचिव कुलदीप दलाल ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही प्रदेश की खेलों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। राज्य के खिलाड़ी इसी प्रकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें