फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट गेम्स : 400 मीटर दौड़ में अंजलि ने सोना और कुश्ती में मेघना ने जीती चांदी

विज्ञापन
पदक के साथ मेघना। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश में चल रहे 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स में दादरी जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में चार, कुश्ती में दो और वेटलिफ्टिंग में दो पदक जीते हैं। अंजलि (गांव समसपुर) ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वह पिछले तीन साल से जनता कॉलेज खेल स्टेडियम में कोच बिजेंद्र फोगाट के मार्गदर्शन में प्रतिदिन पांच-छह घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव मालकोष की स्नेह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वह चार साल से अभ्यासरत हैं और उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। गांव झींझर के आशीष ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। गांव चंदेनी निवासी पूजा ने शॉटपुट खेल में रजत पदक जीता है। पूजा चार साल से जनता कॉलेज खेल मैदान में कोच बिजेंद्र फोगाट के मार्गदर्शन में अभ्यास करती आ रही है। कोच बिजेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
दादरी की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पहलवान मेघना हरियाणा स्टेट गेम्स में कुश्ती स्पर्धा में 76 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। वह पिछले काफी समय से कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई ध्रुव को खेलते देख कुश्ती में अपना भाग्य आजमाया। उनके पिता चांद पहलवान, ताऊ अंगद भी पहलवान हैं। उन्होंने यासिन खान कोच के मार्गदर्शन में कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। वर्तमान में वह रोहतक में कोच मंदीप के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

दादरी जिला के गांव इमलोटा निवासी पहलवान मोहित कलकल ने भी हरियाणा स्टेट गेम्स में कुश्ती स्पर्धा में 86 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 20 वर्षीय पहलवान मोहित कलकल पिछले 12 वर्षों से कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें