फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा बना चैंपियन

Fri, 05 Apr 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता हरियाणाा की कबड्डी टीम, मौजूद कोच व संगठन पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 33वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब हरियाणा के नाम रहा। बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में तीन अप्रैल को संपन्न इस चैंपियनशिप के फाइनल में हरियाणा ने कड़े मुकाबले में राजस्थान को 35-33 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक आयोजित 33वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला गया। पहले हाफ में हरियाणा की टीम 20-13 से आगे थी। वहीं दूसरे हाफ में राजस्थान की टीम ने वापसी की और एक समय जब मुकाबला 30-30 की बराबरी पर आ गया था, तब सूझबूझ से खेलते हुए हरियाणा ने मुकाबले में 35-33 से जीत हासिल कर ली।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब जांघू ने बताया कि इससे पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने गोवा को 31-24 जबकि राजस्थान ने उत्तराखंड को 52-33 से हरा कर फाइनल का टिकट कटाया था। चैंपियनशिप की विजेता हरियाणा की टीम बनी जबकि राजस्थान उपविजेता बना। गोवा और उत्तराखंड की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, चेयरमैन कुलदीप दलाल, कोषाध्यक्ष अनिल राठी, उपाध्यक्ष धरेंद्र मलिक, उपसचिव कुलदीप पहल, पूर्व कोषाध्यक्ष बलबीर पहल, धर्मबीर मलिक, सुखपाल, सोनू कोच, विनोद कोच, कृष्ण श्योराण, सुरेंद्र चहल, दादरी कबड्डी संघ जिला अध्यक्ष राजेश फौगाट, सुनील यादव, वेदराम शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें