फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 48 ग्राम नशीले पदार्थों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर में एनएच 152डी के पास स्पेशल स्टाफ ने सूचना के आधार पर दो बाइक सवार युवकों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने तलाशी में 40 ग्राम चरस और 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम समसपुर नाके के पास मौजूद थी। उसी दौरान किसी ने बताया कि दो युवक बाइक पर रोहतक से नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं और शहर के सैनीपुरा मोहल्ले में बेचते हैं। इस पर टीम ने समसपुर में एनएच 152डी के नीचे नाकबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद दो युवक बाइक लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में उन्हाेंने अपनी पहचान सैनीपुरा मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ मोटा व ढाणी फौगाट निवासी राहुल उर्फ पहलवान के रूप में बताई। इसके बाद टीम ने राजपत्रित अधिकारी आबकारी कराधान से आनंद कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली। इसमें राहुल उर्फ से मोटा से 8 ग्राम हेरोइन व पहलवान से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें