फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीनियर नेशनल महिला रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप में हरियाणा ने हासिल की 17वीं रैंक

Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरियाणा की सीनियर नेशनल महिला रग्बी टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। गुवाहाटी में आयोजित सीनियर नेशनल महिला रग्बी सेवेन्स चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने 17वीं रैंक हासिल की। हरियाणा की टीम का अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रतियोगिता इंदिरा गांधी एथलेटिक्स फील्ड में इंडियन रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा महिला टीम ने प्रतियोगिता में कोच सुदेश कुमारी और मैनेजर राजेश तक्षक की देखरेख में भाग लिया। को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र मोर ने बताया कि हरियाणा की टीम पहले दो मैच हार गई। हरियाणा की टीम को उत्तराखंड ने 22-0 व केरल ने 17-0 के अंतर से हराया। इसके बाद हार पर मंथन किया गया और इसका परिणाम यह हुआ है कि अंतिम तीनों मैच हरियाणा ने जीते।
अंडमान निकोबार को हरियाणा ने 22-0 से हराया। इसके अलावा मध्य-प्रदेश को 27-0 से शिकस्त दी। अंतिम मैच में उत्तर-प्रदेश को 5-0 से हराते हुए टीम ने 17वीं रैंक हासिल की। इस प्रदर्शन पर विजयप्रकाश चीफ, विधायक उमेद पातुवास, जिला रग्बी संघ प्रधान अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान, चरखी दादरी कराटे एसोसिएशन प्रधान ओमबीर महराणा, सचिव जयभगवान व राजेश थुरानिया ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें