फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा सेतु शिविरों में मिलेगा हैप्पी कार्ड, 7,070 वंचित लाभार्थियों तक पहुंचेगी सुविधा

Thu, 01 Oct 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सेवा सेतु अभियान में पात्र आवेदक को हैप्पी कार्ड वितरित करते हुए विभाग के कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में अंत्योदय योजना के तहत पात्र परिवारों को रोडवेज बसों में प्रतिवर्ष एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर की सुविधा देने के लिए वंचित लाभार्थियों को कार्ड उपलब्ध करवाने का अभियान तेज कर दिया है। रोडवेज विभाग के कर्मचारी अब जिले में लगने वाले सेवा सेतु शिविर में अपना काउंटर लगा हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि 31 मार्च को विभाग के पास हैप्पी कार्ड की दूसरी खेप में 22,695 कार्ड पहुंचे थे। विभाग ने इसके बाद रोडवेज परिसर में विशेष काउंटर लगाकर लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। अब तक इस खेप में से 15,625 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं जबकि 7,070 कार्ड अभी शेष हैं। शेष कार्डों को वितरित करने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से अब सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
विभाग के कर्मचारी गांवों और स्थानीय सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर लाभार्थियों को मौके पर ही हैप्पी कार्ड उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे कार्ड के लिए पात्र लोगों को जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

87,500 लोगों ने किया था आवेदन
जिले में हैप्पी कार्ड योजना के तहत निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए करीब 87,500 लोगों ने आवेदन किया था। आवेदन के बाद विभाग की ओर से पहले चरण में 64,463 लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए थे। इसके बाद बड़ी संख्या में लाभार्थी कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे।
दूसरी खेप के 22,695 कार्ड आने के बाद विभाग ने विशेष काउंटर लगाकर वितरण शुरू किया। अब विभाग का पूरा जोर दूसरी खेप में बचे 7,070 कार्डों को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर है। इसी कड़ी में गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
तीन दिनों में 141 कार्ड वितरित
सेवा सेतु अभियान के तहत विभाग ने 28 सितंबर से विशेष शिविर लगाने शुरू किए। पहले दिन बौंद कलां में 60, 29 सितंबर को रानीला में 40 और 30 सितंबर को बाढ़ड़ा में 41 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए। तीन दिनों में कुल 141 लाभार्थियों को कार्ड दिए गए।
झोझू कलां, दादरी और नगर परिषद में भी लगेंगे शिविर
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शेष लाभार्थियों तक कार्ड पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। एक अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय झोझू कलां, दो अक्तूबर को चरखी दादरी बीडीपीओ कार्यालय तथा पांच और छह अक्तूबर को नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।
विभाग का प्रयास है कि दूसरी खेप में प्राप्त 22,695 कार्डों में से बचे सभी 7,070 कार्डों का जल्द वितरण कर पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जा सके। अधिकारियों ने लाभार्थियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त करने की अपील की है।
वर्सन:
हैप्पी कार्ड के वंचित लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए सेवा सेतु अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में विशेष काउंटर लगा कार्ड वितरण का कार्य किया जा रहा है।सतीश लुहाच, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें