फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेट पास करने पर गुरुदीप सम्मानित

Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में गुरुदीप को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. अनीता रानी और सहायक प्रोफेसर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजकीय कॉलेज बिरोहड़ के छात्र गुरुदीप ने इतिहास विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास की है। इसलिए स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की पहल पर सोमवार को प्राचार्या डॉ. अनीता रानी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या डाॅ. अनीता ने कहा कि महाविद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. अमरदीप ने कहा कि गुरुदीप शुरू से ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने इतिहास विषय में नेट पास करके अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक कार्य किया है। इतिहास के प्राध्यापक डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि गुरुदीप नेट ने महाविद्यालय और इतिहास विभाग की ख्याति बढ़ाई है। छात्र गुरुदीप ने कहा कि इतिहास विभाग के शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और स्वाध्याय से ही उन्हें सफलता मिल सकी। इस अवसर पर प्रो. जितेंद्र, पवन कुमार, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. राजपाल गुलिया, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेल्दी फूड प्रतियोगिता में मयंक और कृष्ण की जोड़ी प्रथम

चरखी दादरी। गांधीनगर स्थित आदर्श स्कूल में हेल्दी फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मयंक और कृष्ण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयंक और प्रवेश द्वितीय स्थान पर रहे जबकि गुंजन को तृतीय स्थान मिला।

इस दौरान विद्यार्थी टिफिन में विभिन्न प्रकार के हेल्दी फूड दाल-रोटी, सब्जी, फल, सूखे मेवे और दही आदि लेकर पहुंचे। टिफिन का आकलन करने के लिए निर्णायक समिति बनाई गई। इसमें शामिल प्राचार्य दीपक शर्मा, डीपीई जगत सांगवान और सुरभि शामिल ने हर टिफिन का निरीक्षण कर परिणाम तैयार किए। डीपीई जगत ने संतुलित आहार का महत्व बताया। अध्यापिका सुरभि ने पोषण से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। निदेशक रामकिशन श्योराण और प्राचार्य दीपक शर्मा ने विजयी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें