फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड़ पर अंग्रेजी शराब से भरी गुजरात नंबर की कार पलटी, तस्करी का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंग्रेजी शराब की बोतलों से भरी एक कार समसपुर-कालियावास रोड पर पलट गई। कयास लगाए जा रहे है कि रफ्तार अधिक होने के कारण कार पलटी है। वहीं, हादसे के बाद इसमें सवार व्यक्ति फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर इसमें से अंग्रेजी शराब की 480 बोतलें बरामद की हैं। इस संबंध में आबकारी अधिनियम समेत धारा 279 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुजरात नंबर की एक कार रविवार देर शाम कालियावास की तरफ से समसपुर की तरफ से आ रही थी। समसपुर से कुछ दूर पहले यह कार खेत में पलट गई। हादसे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब से भरी एक कार पलटी हुई है जबकि इसके आसपास कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में पलटी कार की जांच की। जांच के दौरान कार से 11 एसीई मार्का की 380 बोतल और नाइट ब्ल्यू मार्का की 100 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम का अनुमान है कि कार झज्जर जिले की तरफ से दादरी आ रही थी और इसके राजस्थान होते हुए गुजरात जाने का अनुमान है। पुलिस इस मामले को तस्करी के एंग्ल से जोड़कर देख रही है। दूसरी ओर पुलिस बरामद शराब और कार को अपने साथ थाने ले आई और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान और गुजरात शराब तस्करी के पहले भी मामले आ चुके हैं सामने
बता दें कि तस्कर गुजरात शराब पहुंचाने के लिए दादरी से गुजरते हैं। इससे पहले भी जिला पुलिस तस्करी के कई प्रयास विफल कर चुकी है। करीब छह माह पहले ही अंग्रेजी शराब से भरा एक कैंटर पकड़ा गया था जबकि पिछले चार साल में जिला पुलिस शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर बड़ी खेप पकड़ चुकी है।
कार से बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। विभिन्न एंग्ल से इस मामले की जांच की जाएगी और हमने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार कालियावास की तरफ से समसपुर की तरफ आ रही थी और समसपुर से करीब 200 मीटर पहले पलट गई।
विज्ञापन

शक्ति सिंह, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें