फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेयरी और सब्जी उत्पादन तकनीक सीखने के लिए किसानों का दल घरौंडा रवाना

Tue, 19 Mar 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां में किसान दल को रवाना करते नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी।
विज्ञापन
झोझूकलां। ग्रामीण विकास मंडल की ओर से किसानों के दल को भ्रमण एवं प्रशिक्षण शिविर के लिए करनाल जिले के ग्राम घरौंडा स्थित राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान और सब्जियों के उत्कृष्टता केंद्र में भेजा गया है। इस दल में 26 महिला और पुरुष किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीकों की बजाय खेती में विविधीकरण की जरूरत है। आज कृषि लागत को कम करना सबसे बड़ी चुनौती है। बागवानी, सब्जी और फल उत्पादन से ही ऐसा संभव हो सकता है। किसान को खाद-बीज स्वयं तैयार करना चाहिए। जमीन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और मानव स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हो गया है।
दल के संयोजक रविंद्र सिंह ने बताया कि किसान संस्थान में दो दिन तक डेयरी और सब्जी उत्पादन की नवीनतम तकनीकों का अध्ययन करेंगे और फिर अपनी खेती में इसे प्रयोग कर आय बढ़ाएंगे। इस दौरान किसान उत्पादक कंपनी और किसान क्लब के सदस्य मौजूद रहे। नाबार्ड रोहतक के अधिकारी अंकित दहिया ने इस दल में शामिल किसानों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें