फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: दो बेटों व पिता पर एक गुट ने डंडों से किया हमला, फायरिंग करके दी धमकी; 4 नामजद समेत 15 अन्य पर केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में पिता और पुत्र पर हमला करने का मामला सामने आया है। एक गुट हथियार लेकर आया और उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने चार नामजद समेत 15 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक और उसके पिता पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के कस्बा निवासी युवकों व उनके पिता पर एक गुट ने डंडो से हमला कर दिया और बाद में फायरिंग कर उन्हें धमकी दी गई। हमले में घायल झोझूकलां निवासी युवक के बयान पर पुलिस ने चार नामजद समेत 15 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल नवीन ने पुलिस को बताया कि गत 6 मई को वह अपने भाई और पिता के साथ खेत में गया हुआ था। उसी दौरान कुछ युवकों का एक गुट वहां हथियार लेकर आया और उन पर हमला बोल दिया। वहां उन्होंने डंडो से मारपीट की और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे जान बचाने के लिए घर आ गए।

लेकिन रस्ते में उन्हें के कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और फिर मारपीट की। एक आरोपी ने उसके गले से सोने की चैन भी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर उन्हें घर पर जाकर मारने की धमकी दी तो वे अस्पताल में उपचार कराने के लिए चले गए।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के बाद दादरी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। उनका आरोप है कि उक्त युवकों ने उन्हें जान से मारने के लिए यह हमला किया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा देने व आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें