फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-झज्जर-दादरी-लोहारू ग्रीनफील्ड रोड योजना पर चल रहा मंथन : जेपी दलाल

Sun, 28 Jul 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते वित्तमंत्री जेपी दलाल व साथ में जिला अध्यक्ष डॉ
विज्ञापन
प्रदेश के वित्तमंत्री ने शनिवार शाम चरखी दादरी भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता, बोले : केंद्र सरकार के दीर्घकालीन बजट से प्रशस्त होंगे विकास के रास्ते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दिल्ली एयरपोर्ट से झज्जर, दादरी और बाढ़डा होते हुए लोहारू तक एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की कार्य योजना पर काम चल रहा है। झज्जर, दादरी होते हुए लोहारू तक रेलवे लाइन विकसित करने के कार्य के लिए भी सर्वे किया जा रहा है। यही नहीं, योजना है कि हिसार के नवनिर्मित एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली तक सीधी ट्रेन की व्यवस्था हो। ये बातें दादरी में प्रेसवार्ता करते हुए वित्तमंत्री जेपी दलाल ने कहीं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के लिए पेश किया गया बजट निरंतरता का बजट है। हरियाणा को इस बजट से बहुत कुछ मिला है। अगर केवल रेलवे की बात की जाए तो इस बजट में 3381 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो कि 10 साल पहले की सरकारों में केवल 300 करोड़ तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन

कहा कि रेलवे के बजट के तहत 1100 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। स्टेशन अपग्रेड करने के लिए भी योजनाएं लाई जा रही हैं। इसके तहत दादरी, भिवानी और लोहारू के स्टेशन भी शामिल हैं। सरकार की कोशिश है कि सभी रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त करके वहां पर ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाया जाए। फिलहाल, 508 पुलों का निर्माण चल रहा है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में रोजगार और आधारभूत ढांचों सहित किसानों को सुविधाएं देने पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट मुख्य तौर पर रोजगार बढ़ाने किसानों के आमदनी बढ़ाने और आधारभूत ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से झज्जर दादरी और बाढ़डा होते हुए लोहारू तक एक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाने की कार्य योजना पर काम चल रहा है।
कांग्रेस वालों की भर्ती रोका गैंग

वित्तमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है। इनका एक भर्ती रोको गैंग है। यह युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने जिस घर में नौकरी नहीं थी, उन्हें पांच नंबर देकर मेरिट के आधार पर नौकरी दी। लेकिन, कांग्रेस का यह भर्ती रोको गैंग उनके खिलाफ कोर्ट में चला गया।
विज्ञापन

फोटो 44
दादरी स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते वित्तमंत्री जेपी दलाल व साथ में जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें