चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने दादरी उपायुक्त मनदीप कौर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह राहुल नरवाल को दादरी डीसी लगाया गया है। इससे पहले राहुल नरवाल फतेहाबाद डीसी थे। मनदीप कौर को उनकी जगह फतेहाबाद का कार्यभार सौंपा गया है। बता दें कि मनदीप कौर 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं जबकि राहुल नरवाल 2016 के बैच के आईएएस हैं। राहुल नरवाल की बतौर डीसी दादरी में पहली तैनाती है। जबकि इससे पहले उनके पास दादरी नगर परिषद आयुक्त का चार्ज रह चुका है। संवाद
फोटो 39
डीसी राहुल नरवाल।