फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कारीधारणी में 55.57 लाख से बनेगा ग्राम सचिवालय भवन

Sat, 02 Nov 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायतीराज विभाग ने आमंत्रित किया टेंडर, लंबे समय से खल रही ग्राम सचिवालय भवन की कमी
विज्ञापन

- तीन हजार ग्रामीणों को होगा फायदा


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कारीधारणी ग्राम पंचायत और ग्रामीणों को जल्द ही ग्राम सचिवालय भवन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर दिया है। अगले सप्ताह टेंडर खोला जाएगा। यह प्रक्रिया सिरे चढ़ते ही कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। ग्राम सचिवालय भवन के निर्माण पर 55.57 लाख का बजट खर्च किया जाएगा।
कारीधारणी गांव में ग्राम सचिवालय भवन की कमी लंबे समय से खल रही है। ग्राम पंचायत और ग्रामीण कई दफा इस मांग को प्रमुखता से उठा चुके हैं। वहीं, विभाग ने भी इस कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था, जिसे विधानसभा चुनाव से पहले ही स्वीकृति मिल गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। अब पंचायतीराज विभाग ने सचिवालय निर्माण का टेंडर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन





कारीधारणी सरपंच कविता देवी ने बताया कि गांव में लंबे समय से ग्राम सचिवालय भवन की कमी खल रही है। ग्राम पंचायत ने भी इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को सौंपा था। इसके अलावा जगह चयन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। चिह्नित जगह की सफाई भी हो चुकी है। अब विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर अधिकारी धरातल पर काम शुरू करवा देंगे। इसके बाद ग्राम सचिवालय भवन की कमी दूर होगी। करीब तीन हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
- सरपंच और चौकीदार का बनेगा कार्यालय
कारीधारणी में बनने वाले ग्राम सचिवालय भवन में सरपंच और चौकीदार का कार्यालय भी बनेगा। इसके अलावा ग्राम सभा के लिए सचिवालय भवन में ही एक हॉल बनाया जाएगा।

- इन दो गांवों में भी बनने हैं ग्राम सचिवालय भवन
कारीधारणी के अलावा पंचायतीराज संस्थान कारीरूपा और कारीआदू में भी ग्राम सचिवालय भवन बनने प्रस्तावित हैं। दोनों गांवों में भवन निर्माण पर करीब 1.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों गांवों में भवन निर्माण के लिए दो बार पहले टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। अब तीसरी बार टेंडर आमंत्रित किया गया है। जल्द ही इन दोनों गांवों के टेंडर भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन

वर्सन:


कारीधारणी गांव में ग्राम सचिवालय नहीं है। ग्राम पंचायत जगह चिह्नित करने के साथ ही विभाग को प्रस्ताव सौंप चुकी है। वहीं, अधिकारियों ने टेंडर आमंत्रित कर दिया है जो जल्द खुल जाएगा।
-कविता देवी, सरपंच, कारीधारणी



फोटो 19
कारीधारणी ग्राम पंचायत की ओर से लगवाया गया बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें