फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर सरकार की नीति केवल कागजों तक सीमित : सुशील

Mon, 06 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस नेता।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भागेश्वरी में कांग्रेस की रविवार को बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट ने अध्यक्षता की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में नशा, अपराध और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जबकि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है। पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान ने कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को राहुल गांधी मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और यह सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, जिला उपाध्यक्ष रणबीर, करतार सातोर, पंचायती राज जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी, जिला महासचिव रोहतास, कोषाध्यक्ष सुनील दुरेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें