फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Mar 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27
विज्ञापन

मांगों के लिए प्रदर्शन करते कर्मचारी नेता। स्रोत : संगठन
::::::::::::::::
ज्ञापन सौंपने से पहले सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान की अगुवाई में आयोजित की कर्मचारी जन असेंबली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर में सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान कृष्ण ऊण की अध्यक्षता में कर्मचारी जन असेंबली का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष सुखदर्शन सरोहा ने शिरकत की। कार्यक्रम व प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल ने किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा का अलग से वेतन आयोग का गठन करने, न्यूनतम वेतन का निर्धारण करने, 5000 रुपये अंतरिम सहायता प्रदान करवाने, सभी वेतन विसंगतियों को दूर करने, रेगुलाइजेशन नीति निर्धारित करने, पुरानी पेंशन सभी के लिए बहाल करने, हरियाणा रोजगार कौशल विकास निगम को भंग करने, सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद सीटीएम को मांगपत्र दिया गया। मांगों को जल्द न पूरा होने की सूरत में कर्मचारियों ने सख्त कदम उठाने को मजबूर होने की चेतावनी सरकार को दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपप्रधान यशपाल सांगवान, मैकेनिकल 41 जिला प्रधान सतबीर सरोहा, कोषाध्यक्ष ओमबीर कालेहर, संगठन सचिव दिलबाग बजाड़, उपप्रधान परविंद्र भांडवा, झोझू ब्लाॅक प्रधान रामपाल शर्मा, बाढड़ा कोषाध्यक्ष जितेंद्र दगडौली, बौंद ब्लाॅक से महाबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें