फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोस्टर व होर्डिंग से अटी हैं सरकारी दीवारें व चौराहे, कर्मचारी खानापूर्ति कर झाड़ रहे पल्ला

Mon, 02 Feb 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के लोहारू रोड स्थित भारतीय विमानपतन कार्यालय की दीवार पर लगे पोस्टर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में सरकारी दीवारों व चौराहों पर लगाए गए पोस्टर व होर्डिंग जहां शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं, वहीं नगर परिषद के अधिकारी कार्रवाई के नाम पर मौन धारण किए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से विभिन्न क्षेत्रों में लगे पोस्टरों व होर्डिंग को हटवाने की मांग की हैं, ताकि शहर की सुंदरता को कायम रखा जा सके।
विज्ञापन

इन दिनों विज्ञापन की होड़ में प्रतिष्ठान संचालक नियमों को ताक पर रखते हुए सरकारी भवनों की दीवारों व चौक-चौराहों पर पोस्टर व होर्डिंग लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि संस्थानों के पदाधिकारी सरकारी कार्यालयों की दीवारों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते। इसकी बानगी लोहारू रोड स्थित भारतीय विमानपतन प्राधिकरण परिसर की दीवारों पर देखी जा सकती हैं। इसके अलावा लाला लाजपतराय चौक, डॉ. आंबेडकर चौक, भगवान परशुराम चौक भी होर्डिंग व पोस्टरों से अटे पड़े हैं। इससे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है।
नागरिकों द्वारा कई बार नगर परिषद अधिकारियों के समक्ष शहर को साफ व स्वच्छ बनाने की मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग के कर्मचारी आदेश के बाद केवल खानापूर्ति कर बिजली पोल पर लगे छोटे होर्डिंग ही उखाड़ अपने कार्य से पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने शहर के सरकारी कार्यालयों व चौक चौराहों पर लगे पोस्टरों को हटवाने के साथ संबंधित संस्थाओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर में लगे हैं 20 हजार से अधिक होर्डिंग, पोस्टर
शहर के मुख्य बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने की होड़ लगी हुई हैं। नगर व्यापार मंंडल उप प्रधान संदीप फोगाट, राजेश जांगड़ा, सचिन रोहिल्ला आदि ने बताया कि फिलहाल शहर में 20 हजार से अधिक होर्डिंग व पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं त्योहारी सीजन में इनकी संख्या 60 हजार के पार पहुंच जाती हैं। इस दौरान पूरा शहर पोस्टरमय बन जाता है।

हादसों का बन सकते हैं कारण
शहर की मुख्य सड़कों के बीच बिजली पोल पर लगे पोस्टर व होर्डिंग बोर्ड वाहन चालकों के लिए बड़े हादसों का सबब बन सकते हैं। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन चालक की नजर पोस्टर पढ़ने पर पड़ सकती हैं। ऐसे में ध्यान भटकने पर साथ से गुजरने वाले वाहन के साथ टकराने की संभावना बन जाती है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है।


कर्मचारी लगातार शहर में लगे अवैध होर्डिंग व पोस्टरों को हटवाने का काम करते रहते हैं। जल्दी ही टीम को निर्देश जारी कर होर्डिंग व पोस्टर हटवाने का अभियान चलवाया जाएगा।
विज्ञापन

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें