फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार रवि आजाद मामले की सीबीआई से जांच करवाए : सांगवान खाप

Thu, 08 Oct 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव खेड़ी बूरा स्थति सांगू धाम पर आयोजित बैठक में शामिल सांगवान खाप के पदाधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा स्थित दादा सांगू धाम परिसर में बुधवार को सांगवान खाप-40 की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खाप के प्रधान सोमबीर सिंह ने की। बैठक का एजेंडा खाप सचिव नर सिंह डीपीई ने रखा। बैठक में किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ सरकार एवं सत्ता पक्ष की ओर से की जा रही कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने एकमत से रवि आजाद पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा की। बैठक में निर्णय लिया कि बिना किसी पुख्ता व ठोस सबूत के रवि आजाद के विरुद्ध चल रही कार्रवाई को बंद किया जाना चाहिए। खाप प्रतिनिधियों ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

खाप प्रधान सोमबीर सिंह ने कहा कि किसान नेता रवि आजाद के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई अनुचित प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन के पास कोई ठोस सबूत न हो तब तक इस तरह की कार्रवाई रोकी जानी चाहिए। सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। खाप सचिव नर सिंह डीपीई ने कहा कि न्याय की लड़ाई में सांगवान खाप पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि रवि आजाद को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। यदि प्रशासन ने बिना सबूत कार्रवाई जारी रखी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए रवि आजाद को उचित न्याय दिलाने के लिए दादरी, भिवानी और राज्य स्तर पर सर्वखाप पंचायत बुलाने का आह्वान किया गया। खाप प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने निष्पक्ष जांच की मांग को नजरअंदाज किया तो प्रदेश की खापों को एक मंच पर लाकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह कन्नी प्रधान बिरही, सूरजभान कन्नी प्रधान झोझू कलां, रणधीर, अरुण, रविंद्र पार्षद, सुरेंद्र कुब्जानगर, सुंदर, संदीप सरपंच, सुरेश खेड़ी बूरा, सुरेश तिवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें