फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल व्यवस्था खत्म करे सरकार, किसानों की जमीन नहीं होने देंगे कुर्क : गुरुमुख सिंह

Thu, 06 Jul 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाबा स्वामी दयाल धाम पर अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुमुख सिंह के साथ क्षेत्र
विज्ञापन
चरखी दादरी। अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुमुख सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याएं भी जानीं। इसके बाद उन्होंने बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित किसान पंचायत में भी भाग लिया। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कानूनी रूप में पारित करवाने, पूरे देश के किसानों को कर्ज मुक्त करवाने, बारिश के चलते खेतों में भरे पानी से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग उठाई। गुरुमुख सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पोर्टल के नाम पर किसानों को बेवकूफ बना रही है। अधिकतर किसानों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान नही है इसलिए पोर्टल व्यवस्था खत्म की जाए। सरकार किसी भी हालात में किसानों की जमीन कुर्क न होने दे और इससे पहले नोटिस की कार्रवाई को भी रोके। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन अगर कुर्क होती है तो इसके लिए बड़ा आंदोलन करने को भी तैयार है।
वहीं, गुरुमुख सिंह का अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष सुनील पहलवान व अन्य लोगों ने स्वागत किया। किसान पंचायत की अध्यक्षता फौगाट खाप प्रवक्ता शमशेर सिंह ने की जबकि मंच संचालन धर्मपाल ने किया। इस मौके पर मेवा सिंह, रिंपी फौगाट, कृष्ण फौगाट, बाबा डबास, बबलू, जगबीर महला, संदीप, राजेश, नसीब, सुधीर, जगदेव, राज व फतवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें