फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अव्यवस्थाओं से खफा ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की छुट्टी करवाकर बंद किया राजकीय स्कूल का गेट

Sun, 21 Jul 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के मौड़ी स्कूल में स्टाफ सदस्यों से बातचीत करते पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। मौड़ी गांव स्थित शहीद राजबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हंगामा हो गया। स्कूल परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और प्राचार्य के रवैये से खफा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की अगुवाई में शनिवार सुबह 11 बजे विद्यार्थियों को छुट्टी करवाकर स्कूल गेट को बंद कर दिया। ग्राम पंचायत ने एलान किया कि प्राचार्य का तबादला होने तक स्कूल में कक्षाएं नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि अनिल फौगाट और एसएमसी सदस्यों की अगुवाई में ग्रामीण स्कूल सुबह पहुंचे। वहां उन्होंने प्राचार्य से परिसर में व्याप्त खामियों को दूर करवाने की मांग की। उसी दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। आरोप-प्रत्यारोप लगने से माहौल बिगड़ गया। ग्रामीणों ने प्राचार्य के रवैये को गलत बताते हुए कक्षाओं में बैठे विद्यार्थियों की छुट्टी करवा दी। प्राचार्य ने सरपंच प्रतिनिधि पर स्टाफ सदस्यों से रुपये लेने के आरोप लगाए। हालांकि पंचायत सदस्यों ने इन आरोपियों को नकार दिया।
हंगामे के करीब एक घंटे बाद चिड़िया चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर सुलह करवाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसलिए मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को स्कूल परिसर पहुंचकर बात करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सदस्यों ने बताया कि इसके बाद स्कूल गेट को ताला जड़ने का फैसला वापस ले लिया गया लेकिन प्राचार्य का तबादला होने तक स्कूल में पढ़ाई न होने देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


- पंचायत का आरोप : रखरखाव पर ध्यान नहीं, शौचालय की भी कमी
सरपंच प्रतिनिधि अनिल फौगाट और ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थी जर्जर शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। स्कूल प्रांगण में सफाई नहीं की जाती। प्राचार्य स्कूल में रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे। देरी से स्कूल आने का भी आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ साल से प्राचार्य से जर्जर शौचालयों का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की गई जो पूरी नहीं हुई।

- अन्य गांवों के सरपंचों को किया सूचित, सोमवार को होंगे लामबंद
मौड़ी सरपंच प्रतिनिधि अनिल फौगाट ने आसपास के दस गांवों के सरपंचों को मामले की सूचना दी है। मौड़ी स्कूल में इन गांवों के विद्यार्थी भी पढ़ने आते हैं। सोमवार को इन गांवों के सरपंच भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में पहुंचेंगे।






हमारे स्कूल का बोर्ड कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत है। छात्र संख्या करीब 300 है। सभी विद्यार्थियों के बैठने के लिए जगह पर्याप्त है। हंगामा करने वालों में कोई अभिभावक शामिल नहीं था। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। स्टाफ पर दबाव बनाने के लिए सरपंच प्रतिनिधि ऐसा कर रहे हैं। - सुरेंद्र सिंह फौगाट, प्राचार्य, मौड़ी राजकीय स्कूल।
प्राचार्य का रवैया बिल्कुल सही नहीं है। वह विद्यालय का रखरखाव सही से नहीं कर रहे हैं। समस्या सुलझाने के बजाय वह उल्टा जवाब देते हैं। मजबूरीवश हमें विद्यार्थियों की छुट्टी करवाने का निर्णय लेना पड़ा। डीईओ और बीईओ से बात हुई है और उन्होंने सोमवार को आकर बातचीत करने का आश्वासन दिया। - अनिल फौगाट, मौड़ी, सरपंच प्रतिनिधि।


बीईओ को सोमवार को मौके पर भेजा जाएगा। दोनों पक्षों से बातचीत कर इस मसले को सुलझा दिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि से मेरी फोन पर बात हुई है और उनको आश्वस्त कर दिया गया है। - कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें