फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी कार्यालय और रोडवेज बसें हुईं पोस्टर-होर्डिंग्स मुक्त

Tue, 19 Mar 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मातृ-शिशु अस्पताल परिसर दादरी में लगी प्रचार सामग्री हटाता नगर परिषद का कर्मचारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए नगर परिषद अधिकारियों की टीम ने शहर स्थित सरकारी कार्यालयों में लगे पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर को उतरवा दिया। वहीं, परिवहन विभाग ने डिपो की 105 बसोंं पर लगे सरकार की योजना संबंधी पोस्टर भी उतार दिए हैं। अब नगर परिषद का अगला लक्ष्य निजी संपत्ति पर लगाई गई प्रचार सामग्री को हटाने पर रहेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीमें पिछले दो दिनों से सक्रिय हैं। दो दिनों के अंदर 150 से अधिक जगहों पर जाकर पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स उतारे गए। पहले सार्वजनिक स्थानों पर दीवारों की पुताई करवाई गई और इसके बाद सरकारी दफ्तरों में भी तीन जगह दीवारों को पुतवाया गया।
आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए नगर परिषद की तीन टीमें नौ सरकारी दफ्तरों में पहुंचीं। आठ में पोस्टर, होर्डिंग्स या बैनर लगे मिले और इन्हें तत्काल हटाया गया। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार सरकारी कार्यालयों से 111 पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए जबकि तीन जगह दीवारें पुतवाईं गईं। इन टीमों की अगुवाई सफाई दरोगा अरुण कुमार और लक्ष्मण ने की।
विज्ञापन


- राजनेताओं के आवास पर भी पहुंचेगी टीमें
आदर्श आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक जगहों से प्रचार सामग्री हटानी जरूरी है। वहीं, निजी संपत्ति से 48 घंटे के अंदर और राजनेताओं और वीआईपी लोगों की संपत्ति से 72 घंटे के अंदर सामग्री नगर परिषद की ओर से हटवाई जाएगी।

कहां से उतारे पोस्टर-होर्डिंग्स और कहां पुतवाई दीवार
कार्यालय- पोस्टर उतारे- होर्डिंग्स उतारे- दीवार पुताई
कृषि विभाग- 14-0-0
एमसीएच- 40- 4-0
सिविल अस्पताल-6 -0-0
रेस्ट हाउस- 7-10-0
नगर परिषद- 7-0-0
विमानपत्तन दफ्तर- 4-0-0
बिजली निगम-0-0-3


सभी सरकारी कार्यालयों से होर्डिंग्स और बैनर उतार दिए गए हैं। जरूरत के अनुसार कुछ सरकारी कार्यालयों में दीवारों की पुताई भी करवाई गई है। निजी संपत्ति से अब प्रचार सामग्री उतरवाई जा रही है। - विकास कुमार, एसआई, सफाई शाखा (नगर परिषद), चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें