फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार सवारों ने निजी अस्पताल के कर्मचारी को पीटा

Tue, 19 Mar 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी में निजी अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट करते हमलावर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के लिए मुखबिरी के शक में यह घटना हुई।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में भिवानी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह लोहारू रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दस साल से कार्यरत हैं। वह 17 मार्च को दो व्यक्तियों के साथ एक अन्य निजी अस्पताल के सामने गाड़ी में बैठे थे। उसी दौरान कार में सवार होकर आए एक निजी लैब के कर्मचारी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने कारण जानने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि तुम्हारी सूचना पर ही उनकी लैब पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का छापा पड़ा है जबकि उड़नदस्ते की कार्रवाई से शिकायतकर्ता का कोई संबंध नहीं है।
कारण बताने के बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और धमकी देते हुए कार में बैठकर सवार हो गए। उसने बताया कि हमले के बाद भी आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी
शिकायतकर्ता पर हुए हमले की तीन सीसीटीवी फुटेज भी मिली हैं। एक फुटेज 10 सेकेंड की है जबकि दूसरी फुटेज 4:12 मिनट और तीसरी फुटेज 48 सेकेंड की है। इनमें कार सवारों की करतूत कैद हुई है। पीड़ित ने सीसीटीवी की ये फुटेज भी पुलिस को सौंपी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें