चरखी दादरी। पूर्व कस्टम अधिकारी एसपी सांगवान ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की सरकार ने जल्द गिरदावरी करवानी चाहिए ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। एसपी सांगवान ने का कि पिछली बार का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया गया है। सरकार के जनप्रतिनिधि आए दिन किसानों को झूठे वायदे करके गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, कर्मचारी संगठन, कच्चे कर्मचारी व आम वर्ग परेशान है। डोमिसाइल के लिए 15 साल की शर्त को घटाकर पांच साल करने के फैसले से गठबंधन सरकार हरियाणा वासियों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। खासकर इससे एससी और ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार मिलना मुश्किल हो जाएगा।