फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब वर्ग को मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध करवा रही सरकार : सुनील सांगवान

Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
समसपुर गांव में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखते हुए विधायक सुनील सांगवान व मौजिज लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार गरीब वर्ग को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसका सीधे रूप से इस वर्ग को फायदा मिल रहा है। विधायक ने सभी को समाज सेवा में आगे आने व मानवता के लिए काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक सुनील सांगवान शुक्रवार को गांव समसपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक सशक्त राष्ट्र के निर्माता होते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेकों नीतियां बनाकर लागू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं का आधुनिकीकरण भी किया गया है। ताकि, आमजन को उनके घर-द्वार के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

उन्होंने पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर व उपाध्यक्ष राजेश बंटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें