फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मकान बंद कर बाहर रहने वाले बकायेदारों को बिजली निगम भेजने लगा नोटिस

Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब ऐसे बिजली उपभोक्ता भी सतर्क हो जाएं, जो मकान बंद कर कहीं बाहर रहने लगे हैं और उनका बिजली बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली निगम ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों की मानें तो ऐसे 17 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा चुके हैं। उन पर एक लाख या इससे अधिक का बिजली बकाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम अब किसी सूरत में घाटा झेलने के लिए तैयार नहीं है। निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं की पुरानी फाइलें खंगालनी शुरू कर दी हैं। निगम पुराना बकाया की सूची तैयार कर रहा है। ताकि, निगम का एक पैसा भी उपभोक्ता की तरफ बकाया न रहे।
जब बिजली निगम बोर्ड था। उस समय सदैव घाटे में रहा। गत 10 वर्षों में निगम ने ऐसा खाका तैयार किया है, जिससे घाटे को उबारा जा सके। निगम को इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।
विज्ञापन


बिजली निगम ने खासकर बिजली चोरों व बकायेदार उपभोक्ताओं पर ज्यादा फोकस कर रखा है। लगातार वसूली का काम किया जा रहा है। डिविजन, जिला व राज्यस्तर पर बिजली चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाते हैं। बीच-बीच में पूरे प्रदेश में एक ही दिन एक साथ बिजली चोरों के खिलाफ छापामारी भी जाती है। बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ा जाता है। इन पर मोटा जुर्माना लगाया जाता है।


सूची की गई तैयार
अब निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जो मकान बंद कर कहीं बाहर रहने लगे हैं। उनकी तरफ से बिजली बिल बकाया है। नोटिस भेजने के बाद भी बिल राशि जमा नहीं करने पर विभाग की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।
52 करोड़ का बिजली बिल है बकाया
जिलेभर में 28 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं की तरफ 52 करोड़ रुपये बकाया है। निगम इस राशि की वसूली करने की दिशा में गंभीरता से जुटा है। इसके लिए हर विकल्प की तलाश की जा रही है। इससे डूबा हुआ पैसा आ जाए।


मकान बंद करके जाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता मीटर के बिल का नियमित रूप से भुगतान करें। अब तक 17 उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिए गए हैं। निगम अपना बकाया नहीं छोड़ने वाला है। उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा करवाएं।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, एसडीओ सब अर्बन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें