फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किया त्योहारों का रंग फीका : बिजेंद्र बेरला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते व बढ़ती महंगाई ने त्योहारों का रंग फीका कर दिया है। यह बात श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान किसानों व जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी वक्त आम जनता बड़े रंग चाव से त्योहार मनाते थी, लेकिन महंगाई ने चारों ओर हाहाकार मचा रखा है और सरकार ने सबकी जेब खाली कर दी है। पंवार खाप के बलवंत रानीला ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के हर रोज बढ़ते दाम ने लोग का जीना मुहाल कर रखा था और रही सही कसर गैस सिलिंडर की कीमत में हुई वृद्धि ने पूरी कर दी है। कॉमर्शियल सिलिंडर एक बार में 264 रुपये बढ़ने से सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।
कितलाना टोल पर धरने के 312वें दिन सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, फौगाट खाप के अत्तर सिंह, किसान सभा के ईश्वर सिंह दातोली, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के मास्टर अत्तर सिंह ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आज देश का अन्नदाता और मजदूर काली दिवाली मनाने को मजबूर हैं। इस अवसर पर सूरजभान सांगवान, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर कुंगड़, मास्टर महाबीर, हवासिंह, रामेश्वर रानीला, नंदलाल अटेला, सूबेदार जगबीर सौंफ, श्रीचंद कालुवाला, सुरेश शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, रामानंद पूर्व सरपंच, रोशन, सुरेंद्र, जयसिंह, विनोद डोहकी, मास्टर सुरेंद्र, मौजीराम, राजू गौरीपुर, पूर्व सरपंच समुंद्र, सूबेदार सत्यवीर, कुलदीप, शमशेर सांगवान व कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें