फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार ने मंजूर किया सीवर और पेयजल परियोजनाओं के लिए 155.56 करोड़ का बजट

Thu, 29 Jun 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर की सीवर व पेयजल परियोजना पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के साथ चर्चा करते उपमुख्यमंत्री दु
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहरवासियों को सीवर और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए सरकार ने बुधवार को 155.56 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इसके अनुसार पेयजल परियोजना पर 115 करोड़ और सीवर व्यवस्था पर करीब साढ़े 40 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। बजट स्वीकृति के बाद जल्द ही टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दोनों बड़ी परियोजनाएं के धरातल पर परवान चढ़ने के बाद शहरवासियों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में दादरी में हुए जलभराव का जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अपडेट लिया। बता दें कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 21 जून को दादरी शहर में जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने जल्द ही सीवर व पेयजल परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाने का वादा किया था। बुधवार को सरकार ने शहर की सीवरेज व्यवस्था व पेयजल सप्लाई को दुरुस्त और प्रभावशाली करने के लिए 155.56 करोड़ रुपये के बड़े बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सीवर परियोजना की बात करें तो बजट राशि से दिल्ली रोड एसटीपी की क्षमता 5 से बढ़ाकर 7.5 एमएलडी की जाएगी। इसके अलावा तिकोना पार्क स्थित आईपीएस को पूर्णता नवीनीकृत किया जाएगा। तिकोना पार्क आईपीएस से लेकर दिल्ली रोड एसटीपी तक नई और अधिक क्षमता की पाइपलाइन भी लगाई जाएगी, ताकि शहर की सीवर लाइनों के पानी को एसटीपी तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा रविदास नगर की सीवरेज लाइनों को एमसीएच अस्पताल समीप स्थित आईपीएस से जोड़ा जाएगा। इससे पुराना शहर की सीवरेज समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


- पेयजल परियोजना के तहत होंगे ये काम
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत को बताया कि दादरी शहर में सीवरेज मिश्रित पेयजल सप्लाई भी एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए एक प्रभावशाली प्रपोजल तैयार किया गया है। विभाग द्वारा बनाए गए प्रपोजल के अनुसार दादरी शहर में तो 115 करोड़ रुपए खर्च किए जाएगा। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल में 3 अतिरिक्त स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। जिनमें से 2 टैंक कपूरी स्थित जलघर में और एक टैंक चंपापुरी स्थित जलघर में बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 2 नए बूस्टिंग स्टेशन भी दादरी शहर में बनाने को सरकार ने स्वीकृति दी है। एक बूस्टिंग स्टेशन रावलधी बाईपास स्थित फायर स्टेशन के पास और दूसरा पुराने शहर को लोहारू रोड से जोड़ने वाली सड़क पर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में कार्यरत बूस्टिंग स्टेशनों और नए बनाए जाने वाले बूस्टिंग स्टेशनों तक जल घर से पानी पहुंचाने के लिए अलग लाइनें बिछाई जाएंगी।


पूर्व विधायक ने की जलभराव से राहत दिलाने की मांग
शहर के सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करवाने पर दादरी के पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने वीरवार को चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। उन्होंने शहर में बने जलभराव की स्थिति से निजात दिलाने की मांग की। इसके बाद उप-मुख्यमंत्री ने हरियाणा सिविल सचिवालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की और दादरी शहर से बने बाढ़ के हालात पर काबू पाने के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रबंध की जानकारी ली। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दादरी शहर के बाजारों में भरे पानी की निकासी अगले 24 घंटे में होनी चाहिए।



21 जून को दादरी जिले के दौरे के दौरान जनता से पेयजल और सीवर परियोजना का बजट जल्द स्वीकृत कराने का वादा किया था। यह वादा निभाते हुए सरकार से बुधवार को बजट की स्वीकृति दिलवा दी है। जल्द ही पेयजल और सीवर व्यवस्था में सुधार का कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा। शहर से पानी निकासी करने के आदेश भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दिए हैं।
विज्ञापन

-दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें