फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अतिदेय ऋणी किसानों को ऋण मुक्त करने का सुनहरा अवसर

Fri, 02 Jan 2026 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अतिदेय ऋणी किसानों को ऋण मुक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एकमुश्त ऋण समाधान योजना (ओटीएस) 2025 लागू की है। इस योजना के तहत अतिदेय ऋणी किसान की ओर से पूरा मूलधन जमा करने पर अतिदेय ब्याज में 50 प्रतिशत की माफी और पूरा जुर्माना ब्याज की पूर्ण माफी का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिन अतिदेय ऋणी किसानों की मृत्यु हो चुकी है अथवा जो महिला ऋणी विधवा हो चुकी हैं, उनके मामलों में पूरा मूलधन जमा करने पर अतिदेय ब्याज की 100 प्रतिशत माफी और पूरा जुर्माना ब्याज माफ किया जाएगा। योजना किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त करने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने संबंधित शाखा प्रबंधकों, भूमि मूल्यांकन अधिकारियों एवं बैंक स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव जाकर अतिदेय ऋणी किसानों से संपर्क करें, उन्हें योजना की शर्तों से अवगत कराएं और अधिक से अधिक किसानों को इस ओटीएस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिले के ऋणी किसानों को ऋण मुक्त होने का यह एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें