फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

Fri, 02 Jan 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भाजपा अनुसूचित वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना की है। खरेरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। खरेरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। नए साल के पहले दिन हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम सैनी ने घोषणा की कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है, इसलिए योजना का विस्तार किया गया है। इस फैसले से प्रदेश की हजारों मेधावी छात्रों की माताओं को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें