फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो चौराहों पर बनेंगे गोल चक्कर दुर्घटनाओं का खतरा होगा खत्म

Mon, 30 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी चौक पर ट्रैफिक लाइटें बंद होने से बेतरतीब ढंग से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित दो चौराहों पर जल्द गोल चक्कर बनाए जाएंगे। गोल चक्कर का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष यह मांग रखी है। चेयरमैन की मानें तो मुख्यमंत्री की ओर से जल्द ही यह मांग परवान चढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।
भाजपा सरकार की पहली पारी में रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग का तोहफा वाहन चालकों को मिला था। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर दो चौक हैं। दोनों जगह गोल चक्कर नहीं हैं। चौराहे से गुजरने की जल्दबाजी में इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। वहीं, लिंकमार्ग का निर्माण होने के बाद स ही घिकाड़ा और रावलधी चौक पर चौराहों की कमी खल रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि दोनों जगहों पर गोल चक्कर का निर्माण जरूरी है। इससे हादसों पर अंकुश लगेगा। उन्होंने बताया कि रावलधी और घिकाड़ा चौक पर गोल चक्कर बनने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा जबकि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। उन्होंने दावा किया कि जल्द से जल्द दोनों चौराहों पर गोल चक्कर बनाने की योजना परवान चढ़ाई जाएगी।
प्रतिदिन गुजरते हैं आठ हजार से अधिक वाहन : रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग बनने के बाद शहर की अंदरूनी सड़कों से वाहनों का दबाव कम हुआ है। ज्यादातर वाहन चालक शहर के एक से दूसरे छोर पर जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरते हैं। एक दिन की बात करें तो रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से औसतन करीब आठ हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

विधायक भी दे चुके हैं लोक निर्माण विभाग को आदेश : हादसों को रोकने के लिए विधायक सुनील सांगवान भी लोक निर्माण विभाग को चौराहों पर गोल चक्कर का निर्माण कराने के आदेश दे चुके हैं। विधायक के समक्ष जनता दरबार में यह मांग पहुंची थी। उन्होंने इसे जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें