फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साइबर क्राइम से बचने के लिए निजी जानकारी साझा न करें छात्राएं

Thu, 04 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां महिला महाविद्यालय में छात्राओं को साइब अपराध के प्रति जागरूक करते पीएसआई अंकित। 
विज्ञापन
झोझूकलां। राजकीय महाविद्यालय झोझूकलां में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने छात्राओं को साइबर अपराधों और उनसे बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

पीएसआई अकिंत ने कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं को साइबर खतरों से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है। हमें उन्हें ऑनलाइन दुनिया के जोखिमों के प्रति सचेत करना होगा। पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है, ताकि वे ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रह सकें। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, हैकिंग और डाटा चोरी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जा रहे ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी गई।
पीएसआई अंकित ने सलाह दी कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल पता कभी भी ऑनलाइन साझा न करें। किसी अनजान व्यक्ति से भेजे गए लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचना चाहिए और सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से दोस्ती करने में सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें