चरखी दादरी। हम क्या खा रहे हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि कैसे खा रहे हैं व किस भाव से खा रहे हैं, वह महत्वपूर्ण है। खाने का सीधा संबंध मानव की जीवन-पद्धति से है। यदि हम शारीरिक श्रम नहीं करते और प्रोटीनयुक्त ज्यादा भोजन करते हैं तो वह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। यह बात डाइट बिरही कलां में डीपीई व पीटीआई की ट्रेनिंग में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रवक्ता सुशील कुमार ने कही।
ट्रेनिंग प्रभारी प्रवक्ता नवरत्न पांडे ने बताया कि जिला भिवानी व चरखी दादरी के विद्यालयों से शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रातः कालीन सत्र में वेदकौर डीपीई व जागृति ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा विद्यालय का महत्वपूर्ण काम होता है। इसलिए सभी स्टाफ सदस्यों को इसे आयोजित करने में सहयोग करना चाहिए।
इसके पश्चात प्रभारी डाइट भिवानी मोनिका ने रोगों के बारे में प्रकाश डाला। प्रवक्ता डॉ. हरीश कुमार ने सॉफ्ट स्किल एवं शारीरिक शिक्षा विषय पर व्याख्यान दिया। एमटी विनोद कुमार व किला सिंह ने योग एवं शारीरिक शिक्षा विषय पर प्रतिभागियों की कक्षा का संचालन किया।
दूसरे सत्र में खेल ग्राउंड निर्माण कार्यशाला का आयोजन प्रवक्ता राजेश कुमार ने करवाया। इसमें कैलाश देवी, सुरेश देवी डीपीई, देवेंद्र, दलबीर सिंह ,अजीत सिंह, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, वेदकौर, नीलम, पूनम डीपीई,विजेंद्र सिंह, लाजवंती, गीता देवी,शमशेर सिंह, संदीप कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र, मनोज कुमार,पवन कुमार, धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, दयानंद ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश पंवार, नीरज,विवेक कुमार, सुजिता देवी, अभिमन्यु, धर्मवीर सिंह, अनदीप, संजीव कुमार का सहयोग रहा।