फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाएं होंगी सम्मानित, 30 तक करें आवेदन

Wed, 24 Dec 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बालिकाओं के पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक बालिकाएं 30 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला और बाल विकास विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद आवेदन संबंधित विभाग की सिफारिश पर मुख्यालय पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सामाजिक कार्यों, खेल, संस्कृति, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों और मीडिया और साहित्य जैसे क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सरकार की ओर से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इसके तहत खेल के लिए 20, सांस्कृतिक के लिए 10, सामाजिक कार्यों के लिए दो, मीडिया और साहित्य के लिए दो, वीरता के लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विशेष, दिव्यांग बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के लिए पांच व हरियाणा में बाल देखभाल संस्थानों के बच्चों की ओर से शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि जैसे किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि के लिए अवार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सभी श्रेणियों के विजेताओं को सरकार की ओर से नियमानुसार घोषित अवॉर्ड प्रदान किये जाएंगे। जिन बालिकाओं की ओर से उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें