फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आत्मनिर्भरता की सुई में पिरोया भविष्य...35 महिलाओं को मिला आजीविका का सहारा

Wed, 24 Dec 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रावलधी में आयोजित शिविर में मौजूद महिलाएं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रोजगार के नए गुर सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कड़ी में गांव रावलधी में महिलाओं के लिए एक माह की सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शाखा ने किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारोन्मुखी हुनर सिखाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सिलाई के बुनियादी और आधुनिक दोनों प्रकार के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में साधारण सिलाई के साथ-साथ महिलाओं के परिधान, बच्चों के कपड़े, डिजाइनर कपड़े, कटिंग, नाप लेना, मशीन संचालन, फिनिशिंग और समय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही उन्हें बाजार की मांग के अनुसार काम करने, ऑर्डर लेने और लागत व मुनाफे का हिसाब रखने की भी जानकारी दी गई, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें