बाढड़ा। गांव कारी में सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बालिका दिशू शुक्रवार रात घर में ही बेड पर सोई हुई थी। रात करीब एक बजे दिशू दर्द से चीख उठी।
परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि दिशू की मौत कोबरा सांप के काटने से हुई है।
इसके बाद परिजन घर पहुंचे और बारीकी से कमरे की तलाशी ली गई तो बेड के पास सोफा में कोबरा सांप छिपा हुआ मिला। संवाद