फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अमावस्या पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

विज्ञापन
अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक महाराजा अग्रसेन को याद करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज दादरी ने बैसाख माह की अमावस्या के अवसर पर स्थानीय वैश्य स्कूल परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती-वंदना की गई। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने पूजा-अर्चना करते हुए समाज की समृद्धि, एकता और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित बच्चों सहित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से आरती में भाग लिया। इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक महान शासक ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों के भी पूर्वज महाराजा अग्रसेन को स्मरण करते हुए इस प्रकार के आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन व अध्यक्ष गणेश गोयल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और आदर्शों से परिचित कराते हैं तथा समाज में भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर हरीराम बबलू, पवन लुहानीवाला, नरेश गर्ग, राकेश गुप्ता, प्रतीक सिंगला, सुरेश बिंदल, मोनू अग्रवाल, सारांश, देवांश आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें