फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय: व्यक्ति से बेटे को जेल होने का भय दिखाकर ठगे 6.64 लाख, आरोपी बोले...

Sun, 27 Oct 2024 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई और उन्होंने 3.35 लाख रुपये डलवाने की बात कही। इसके बाद उसने अपने परिचित मोहन गोयल से 2.35 लाख और एक लाख की दो ट्रांजेक्शन करवा दी।
विज्ञापन
साइबर थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म केस में बेटे को जेल होने का भय दिखाकर दादरी जिले के काकड़ौली सरदारा गांव निवासी एक व्यक्ति से 6.44 लाख की ठगी की गई। अब उसकी शिकायत पर दादरी साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि रुपये ऐंठने वालों ने फोन पर उसे बताया कि वो चंडीगढ़ सदर थाने से बोल रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जयबीर सिंह ने बताया कि वो खेती करता है। उसके एक बेटा है जो मोहाली की सीयू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। 20 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि सदर थाना चंडीगढ से बात कर रहा हूं। यहां आपके लड़के रोहित व उसके 4 साथियो को एक 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के केस मे पकड़ा है। अगर अपने लड़के रोहित को बचाना चाहते है तो रुपये देकर रिहा करवा सकते है।

जयबीर ने बताया कि इसके बाद उसने बेटे के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया और उसने व्हाट्सएप कॉल करने वाली की बात को सच मान लिया और उसी दिन अपने जानकार जुई निवासी ओमप्रकाश से 50,000 और 49,999 रुपये की दो ट्रांजेक्शन करवाई। इसके अलावा उसने जुई निवासी पुनित और मोहन गोयल से भी 49,999 की एक-एक ट्रंजेक्शन करवाई। इसके बाद मोहन गोयल से 1,29,995 रुपये भी डलवाए। दिये। 
विज्ञापन


21 अक्तूबर को खातों में डलवाए 3.35 लाख
शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई और उन्होंने 3.35 लाख रुपये डलवाने की बात कही। इसके बाद उसने अपने परिचित मोहन गोयल से 2.35 लाख और एक लाख की दो ट्रांजेक्शन करवा दी।

रुपये डलवाने के बाद आया बेटे का फोन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को 3.35 लाख रुपये डलवाने के बाद शाम करीब 7 बजे उसके बेटे रोहित का फोन आया। बातचीत के दौरान उसने उसके साथ ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर दिया। इसके बाद जयबीर को ठगों की चाल का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दी।

अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में शिकायत मिली है और साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। -पवन कुमार, प्रवक्ता, चरखी दादरी पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें